Recent Posts

राजस्थान सरकार ने केंद्र की तरह राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) तीन फीसदी बढ़ाने और कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की मंजूरी दी

कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट:8 लाख कर्मचारियों, 4.40 लाख पेंशनर्स का DA 3% बढ़ाया; 6 लाख कर्मचारियों को बोनस

राजस्थान सरकार ने केंद्र की तरह राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) तीन फीसदी बढ़ाने और कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की मंजूरी दी है। राज्य कर्मचारियों का DA 28 फीसदी से बढ़कर अब 31 फीसदी हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने DA बढ़ाने और दिवाली बोनस देने की मंजूरी दे दी है।

कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA इस साल 1 जुलाई से मिलेगा। बढ़े हुए DA का लाभ करीब 8 लाख अफसर-कर्मचारियों के साथ ही 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स को भी मिलेगा। राज्य कर्मचारियों के अलावा वर्क चार्ज कर्मचारियों,पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ DA मिलेगा।

1 जुलाई से 30 सितंबर के तीन महीने का बढ़ा हुआ DA​​​​​​​ कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंड फंड GPF खातों में जमा होगा। अक्टूबर के वेतन से बढ़े हुए DA​​​​​​​ का नकद भुगतान होगा। DA बढ़ाने से सरकार पर 1230 करोड़ का भार पड़ेगा।

6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस, 500 करोड़ का भार आएगा
गहलोत सरकार ने करीब 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने की मंजूरी दी है। गजटेड अफसरों को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 या ग्रेड पे- 4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। हर कर्मचारी को 6774 रुपए तक का बोनस दिया जाएगा। बोनस का 50 फीसदी पैसा नकद मिलेगा जबकि 50 प्रतिशत पैसा कर्मचारियों के GPF​​​​​​​ खाते में जमा होगा। बोनस देने से सरकार पर 500 करोड़ का खर्च अतिरिक्त करना होगा।

To view full Official details : 👉 Click Here

[Stay connected with 👉 www.computergujarat.blogspot.com  ]